फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण का मतदान आज, 2.45 लाख वोटर चुनेंगे प्रतिनिधि

Wed, 28 Oct 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण के लिए मतदान बृहस्पतिवार को है। जनपद के कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए कुल 404 बूथ बनाए गए हैं। जहां 2.45 लाख मतदाता जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुधवार की शाम इन सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। दोनों ब्लाकों में जिला पंचायत सदस्य पद की 8 और बीडीसी सदस्य पद की 195 सीटों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण के मतदान की सारी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। बुधवार को मतदान के लिए बनाए गए सभी 404 बूथों पर पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आखिरी चरण में कौशाम्बी ब्लाक में जिला पंचायत की चार और बीडीसी की 84 सीटों के लिए मतदान होना है। इस ब्लाक के 1 लाख 22 हजार 267 मतदाताओं के लिए कुल 62 मतदान केंद्रों पर 201 बूथ बनाए गए हैं। इसी तरह से सरसवां ब्लाक में जिला पंचायत की चार और बीडीसी सदस्य पद की 91 सीटें हैं। इस ब्लाक क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या एक लाख 23 हजार 243 है।

 मतदान के लिए पूरे ब्लाक में 79 मतदान केन्द्रों पर 203 बूथ बनाए गए हैं। दोनों ब्लाकों में सकुशल मतदान कराने के लिए बनाई गईं 404 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। ब्लाक  मुख्यालयों से बुधवार को सुबह से बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। डीईओ का दावा है कि शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए कुल 1616 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए सभी कर्मियों और अफसरों को पूरी ईमानदारी से मतदान कराने का निर्देश दिया है। चेताया है कि गड़बड़ी कराने की शिकायत मिली तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें