फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गईं मतपेटिकाएं

Sun, 18 Oct 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को मतगणना केंद्र सैनी और संयारा में बने स्ट्रांगरूम में पहुंचाया गया। मतपेटिका लेकर बूथों से मतगणना केंद्र को आए वाहनों से दोनों स्थानों पर जाम जैसे हालात  बने रहे। ग्रामीण आंचल से आने वाले पीठासीन अधिकारी अपनी-अपनी मतपेटी जल्द जमा करने के लिए परेशान रहे। इससे दोनों मतगणना केंद्र में बने स्ट्रांगरूम के समीप देर रात तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। बता दें कि जिला प्रशासन ने इस बार प्रत्येक ब्लाक के बूथों के लिए वोटों की गिनती का स्थान अलग-अलग निर्धारित किया है।
विज्ञापन


सिराथू ब्लाक के लिए मतगणना कें द्र सयांरा स्थित बाबू सिंह डिग्री कालेज और कड़ा ब्लाक का सैनी स्थित एसएवी इंटर कालेज को बनाया है। शनिवार की शाम इन दोनों ब्लाकों में मतदान खत्म होने के बाद इन्हीं मतगणना केंद्रों पर मतपेटिका जमा कराई गई। तीसरे चरण के मतदान को चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी और पीठासीन अधिकारी देर रात तक मतपेटी जमा कराने में जुटे रहे। इस दौरान सैनी- सिराथू मार्ग और सयारा मार्ग पर वाहनाें का भारी जमावड़ा लगने से जाम जैसे हालात भी बने रहे। देर रात सिराथू और कड़ा ब्लाक की सभी मतपेटिका कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रख दी गई। मतपेटिका जमा कराए जाने के दौरान भी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें