फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग आज

Mon, 12 Oct 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नेवादा और चायल ब्थलाक क्षेत्रों में मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। इन दोनों क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के 6 और बीडीसी सदस्य पद के 104 सीटें हैं। इन सीटों के लिए कुल 901 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। डीईओ ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान की सभी   तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के लिए बनाए गए 341 बूथों पर सोमवार ीक शाम ही पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूूसरे चरण में मंगलवार को नेवादा और चायल ब्लाक   क्षेत्रों में चुनाव होगा। चायल में जिला पंचायत की दो सीटों के लिए 32 तथा क्षेत्र  पंचायत  की 50 सीटों के लिए 270 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए इस ब्लाक में 42 मतदान केन्द्रों पर 111 मतदेयस्थल बनाए गए  हैं। चायल क्षेत्र में डीडीसी सदस्य पद के 32 और बीडीसी सदस्य पद के 270 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 70 हजार 863 मतदाता करेंगे। इसी तरह से नेवादा ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पद की चार सीटों के लिए 72  और बीडीसी सदस्य पद की 93 सीटों के लिए 527 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

नेवादा में 94 मतदान केन्द्रों पर 230 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। इस ब्लाक में वोटरों की संख्या एक लाख 32 हजार 503 है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ब्लाकों में   मतदान के लिए कुल कुल 341 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव के लिए लगाए गए 1364 कर्मचारी सोमवार की शाम को ही अपने-अपने ड्यूटी बूथ पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने चुनाव में लगाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्षता  से चुनाव कराने के लिए कहा गया है। चेताया कि गड़बड़ी कराने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें