फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीसरे चरण के चुनाव का नामांकन

Mon, 05 Oct 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए दोआबा में मंगलवार से नामांकन शुरू होगा। इसमें सिराथू और कड़ा ब्लाक क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद की 9 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 239 सीटों पर उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा अफसरों ने किया है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सिराथू और कड़ा ब्लाक क्षेत्रों का चुनाव होना है। सिराथू में जिला पंचायत की पांच, क्षेत्र पंचायत की 137 सीटें हैं। इसी तरह कड़ा ब्लाक में जिला पंचायत की चार और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 102 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर दोनों पदों के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू होगा।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शाम चार बजे पर्चा दाखिल किया जा सकता है। इसके बाद अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच समेत आगे की अन्य प्रक्रिया शुरू करेंगे। नामांकन के लिए दोनों ब्लाक कार्यालयों में बैरिकेडिंग समेत सभी तरह का प्रबंध कर दिया गया है। नामांकन में उम्मीदवारों के साथ आने वाली समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने का भी दोनों ब्लाक मुख्यालयों पर पुलिस की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें