फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर रहा समर्थकों का मेला, खदेड़ती रही पुलिस

Sun, 13 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद की मतगणना को लेकर कौशाम्बी की जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आलम यह रहा कि कड़ाके की ठंड के बाद भी सुबह 6 बजे से ही मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों का मेला लगा था। धूप खिलने के साथ भीड़ बढ़ती ही गई। पुलिस को भीड़ खदेड़ने के लिए कई बार लाठी उठानी पड़ी। पर, डंडे खाने के बाद भी भीड़ देर शाम तक डटी रही।
विज्ञापन


रविवार सुबह 7 बजे से वोटों की गिनती शुरू होने का समय निर्धारित किया गया था। साथ ही किस ग्रामसभा की मतगणना किस चक्र में है। इसे भी ब्लाक और मतगणनास्थलों पर चस्पा कर दिया गया था। फिर भी गांव का प्रधान पद पर कौन जीत रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में ऐसा उत्साह रहा। जिसके कारण सुबह 6 बजे से ही मतगणनास्थलों पर समर्थकों और ग्रामीणों का मेला लगने लगा था। धूप खिलने के साथ भीड़ बढ़ती ही गई। जबकि चुनाव के मद्देनजर पूरे जनपद में इस समय धारा 144 भी लागू की गई है।

यही नहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणनास्थल के बाहर 200 मीटर के दायरे में प्रत्याशी और एजेंटों के अलावा अन्य लोगों की मौजूदगी को प्रतिबंधित कर रखा था। पर, अफसरों के फरमान और निषेधाज्ञा की परवाह उत्साह के सामने तार-तार नजर आई। भीड़ में मौजूद लोग अपनों की जीत पर नारेबाजी करने से भी नहीं चूके। इसके कारण कई बार पुलिस को लाठी लेकर भीड़ को दौड़ाना भी पड़ा। भागती भीड़ में शामिल रहे कई लोग लाठी की मार भी पाए। इसके बाद भी भीड़ का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें