फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर ग्राम सभा के विभाजन की अफवाह

Mon, 28 Sep 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कड़ा के दौलतपुर ग्राम पंचायत को दो भागों में विभाजित किए जाने की अफवाह से स्थानीय सियासत के खिलाड़ी हलाकान रहे। बीडीओ ने स्पष्ट किया है कि दौलतपुर का विभाजन नहीं हुआ है। कड़ा ब्लाक के दौलतपुर गांव में सोमवार को अफवाह फैला दी गई कि प्रशासन के इस ग्राम पंचायत को दो भागों में बांट रहिमापुर कसार को स्वतंत्र ग्राम पंचायत बना दिया है। फिर क्या था? स्थानीय सियायत में तूफान आ गया, जिसे देखो वहीं दौलतपुर को दो भाग में बांटे जाने को लेकर हैरान होने के साथ सच्चाई जानने के लिए फोन घनघनाने लगा।
विज्ञापन


  सवाल यह भी उठाया  जाने लगा कि ऐन चुनाव के मौके पर ऐसा कैसे संभव हो गया। ग्रामीणों ने बीडीओ कड़ा सुनील कुमार तिवारी ने भी इस संबंध में जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि दौलतपुर ग्राम पंचायत का विभाजन नहीं किया गया है। रहिमापुर कसार को स्वंतत्र ग्राम पंचायत बनाए जाने की बात पूरी तरह से अफवाह है। इस गांव के दिनेश कुमार यादव ने भी बताया कि उन्हें भी कुछ लोगों ने फोन कर गांव बांटे जाने की सूचना दी थी। ग्राम प्रधान फातिमा बीवी ने ग्रामीणोें से आह्वान किया है कि वे किसी अफवाह के चक्कर में न पड़ें। अराजकतत्व जानबूझ कर ऐसी अफवाह फैला रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें