सिराथू ब्लाक की नवसृजित ग्राम पंचायत करनपुर सौरई में दो पोलिंग बूथ बनाए जाने की मांग प्रधान पद के उम्मीदवारों ने की। संभावित प्रत्याशियों के मुताबिक ग्रामसभा में कुल 1587 वोटर हैं। इनके लिए गांव से डेढ किलोमीटर दूर बूथ बनाया गया है। एक बूथ पर डेढ़ हजार से अधिक मतदाता कैसें मतदान करेंगें। लोगों ने डीएम से शिकायत करके ग्रामसभा में एक और बूथ बनाए जाने की मांग की है।
विकास खंड सिराथू के करनपुर सौरई ग्राम पंचायत नई बनाई गई है। इन नई ग्राम पंचायत में कुल 1587 मतदाता हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने नई ग्रामसभा का सृजन तो कर दिया। पर, मतदान के लिए वहीं पुराना पोलिंग बूथ बनाया गया है, जो इस ग्रामसभा के बिजलीपुर आदि पुरवों से करीब डेढ़ किमी दूर है। गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर बूथ होने से बुजुर्ग और महिला मतदाताओं को वोट डालने जाने में परेशानी होगी।
साथ ही एक बूथ पर 1587 मतदाताओं का मतदान कराने में भी दिक्कतें आएंगी। प्रधान पद की दावेदार मुश्तरी बानो, सोफि या आदि ने जिला निर्वाचन अधिकारी और राज्य चुनाव आयोग का प्रार्थनापत्र भेज करनपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र को ग्राम पंचायत का दूसरा बूथ बनाए जाने की मांग की है। मामले में एसडीएम लालजी मिश्र का कहना है कि शिकायत की जांच करके समस्या का समाधान किए जाने का प्रयास होगा। ताकि सभी मतदाता आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।