फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सदन में अबकी दिखेंगे नए चेहरे

Tue, 03 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

मंझनपुर। कौशाम्बी के मिनी सदन में इस बार नए चेहरे दिखाई देंगे। जिला पंचायत के चुनाव में 29 में 25 सीटों पर नए लोगों ने जीत दर्ज की है। इनमें 13 महिलाएं भी निर्वाचित हुई हैं। इनमें 11 महिलाएं पहली बार सदन में दाखिल होंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद भी इस बार महिला के लिए आरक्षित है। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत इस बार जिला पंचायत की 29 और  क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य पद की 659 सीटों के लिए 9 से 29 अक्तूबर के बीच चार चरणों में चुनाव कराया गया था। रविवार को मतों की गिनती कराई गई। इस दौरान जिला पंचायत की 29 में 25 सीटों पर नए-नए चेहरों ने जीत दर्ज की और वे जनप्रतिनिधि बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मिनी सदन में पहली बार पहुंचने वालों में अनामिका सिंह पटेल पत्नी अमित सिंह उर्फ सोनू, आशा देवी, नरेंद्र सिंह पटेल, शिवमोहन मौर्य, मिठाईलाल, शकुंलता देवी, कल्पना सिंह, उजैर अहमद, आरती सिंह, अनिमा सिंह, स्नेहा सरोज, अंबुज पासी, सुमित कुशवाहा, रामप्रकाश पासी, साजन मौर्य, यासिर मंजूर, मोहनलाल पासी, हीरालाल लोधी, अश्विनी  द्विवेदी, अवधरानी पटेल, हीरालाल सरोज, कल्पना देवी, शिखा सरोज, वंदना मौर्या, जीतेंद्र पासी आदि शामिल हैं। सिर्फ मधुपति, भोलानाथ, आशीष मौर्य और अनामिका सिंह पटेल पत्नी आनंद मोहन सिंह पटेल ही ऐसे हैं, जो इससे पहले भी जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। इतना ही नहीं जिला पंचायत की 29 सीटों में 13 महिलाएं भी जीती हैं। इनमें 11 महिलाएं भी पहली बार सदन का मुंह देखेंगी। इस बार जिला पंचायत में आधी आबादी का दबदबा रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें