फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी अव्यवस्था के बीच कौशाम्बी में हुई मतगणना

Sun, 01 Nov 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पदों के लिए हुए चुनाव की रविवार को हुई मतगणना में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। बद्इंतजामी का आलम यह रहा कि मंझनपुर समेत जिले के सभी आठ ब्लाकों के मतगणना स्थल पर वोटों की गिनती निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई। मतगणना स्थल पर एजेंटों के बीच धक्का-मुक्की तक देखने को मिली। वहीं देर शाम तक जिला पंचायत सदस्य पद का एक भी परिणाम घोषित नहीं हो सका था। बीडीसी सदस्य पदों की मतगणना का काम भी सुस्त रहा।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तहत इस बार पहले जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव कराए गए। 9 से 29 अक्तूबर तक चार चरणों में मतदान हुआ था। वोटों की गिनती रविवार को कराई गई। मतगणना के लिए जनपद के सभी ब्लाकों में अलग-अलग स्थान को चयनित किया गया था। मंझनपुर में मतगणनास्थल मंडी परिसर ओसा को बनाया गया था। वहीं चायल में तिल्हापुर स्थित इंटरकालेज, कड़ा में सैनी इंटर कालेज, सिराथू में सयारा कालेज, सरसवां में टेंवा स्कूल, मूरतगंज में भी एक स्कूल को मतगणना स्थल बनाया गया था। सभी स्थानों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होनी थी।

 पर, अव्यवस्था का आलम यह रहा है कि मंझनपुर समेत जनपद के किसी  भी ब्लाक में  वोटों की गिनती समय से शुरू नहीं हो सकी। इस वजह से नतीजे भी आने में देरी हुई। देर शाम तक जिला पंचायत की 29 सीटों में से किसी भी सीट का नतीजा घोषित नहीं हो सका था। बीडीसी सदस्य पद का भी पहला नतीजा दोपहर करीब 12.30 बजे आया। इसके बाद एक-एक करके सभी ब्लाकों से बीडीसी सदस्य पद का परिणाम सामने आने लगा था। शाम 6 बजे तक बीडीसी के 150 सीटों के नतीजे घोषित किए जा सके थे। बता दें कि जिले में जिला पंचायत सदस्य की 29 और बीडीसी सदस्य की 736 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें