फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पंचायत भवन ढहा, किराये के भवन में संचालन की तैयारी

Fri, 26 Sep 2025 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

कड़ा ब्लॉक के ननमई गांव में जर्जर पंचायत भवन बारिश के दौरान ढह गया। भवन गिरने से पंचायत कार्य बाधित हुए और अब किराए के भवन से संचालन की तैयारी है। नया भवन बनाने के लिए बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
ननमई गांव का जर्जर पंचायत भवन। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के ननमई गांव का पंचायत भवन जर्जर होकर ढह गया है। भवन गिरने से पंचायत से जुड़े सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अब नए किराये के भवन में कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

ननमई गांव का पंचायत भवन जर्जर हो चुका था। इसे गिराकर दूसरा भवन बनाए जाने की मांग की जा रही थी। बुधवार की बरसात में जर्जर भवन गिर गया। ग्राम प्रधान सगीर अहमद ने बताया कि पंचायत भवन गिरने के बाद अब किराये के भवन में इसके संचालन की तैयारी की जा रही है।
वहीं बताया कि दूसरा भवन बनाने के लिए विभाग से बजट की मांग की गई है। फिलहाल गांव के लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पंचायत सहायक और रोजगार सेवक को निजी भवन से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें