घटना स्थल पर मौजूद मुख्य अग्नि शमन अधिकारी उमेश गौतम ने बताया कि कंटेनर में लगी आग में फायर कर्मियों ने मोम कम्पाउन्ड मिलाकर पानी डाला। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक फायर कर्मी आग पर काबू पाते ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। ड्राइवर के मुताबिक ट्रक में करीब पांच से सात लाख रुपये का पेंट लदा था। पुलिस ने झुलसे ड्राइवर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जानकारी ट्रांसपोर्टर को दी। मौक़े पर खागा एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य और सीओ दिनेश कुमार मिश्रा कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे।
तीन घंटे हाईवे रहा जाम
कंटेनर में आग लगने के कारण नेशनल हाईवे की कानपुर-प्रयागराज की रोड लगभग तीन घंटे जाम रही। हाईवे पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। जैसे ही फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया तो प्रशासन ने रोड का संचालन बहाल कराया।