फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान लदा ट्रक पकड़ा, मंडी निरीक्षक से बदसलूकी

विज्ञापन
Paddy loaded truck caught, misbehaved with market inspector - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
धान लदा ट्रक पकड़ा, मंडी निरीक्षक से बदसलूकी
विज्ञापन

मंडी शुल्क की चोरी कर पंजाब ले जाया जा रहा था धान से भरा ट्रक
सहसों से लोड धान में बिहार की एक फर्म का लगा फर्जी कागज
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। भरवारी के मंडी निरीक्षक ने मंगलवार रात करीब 814 बोरा धान लदा एक ट्रक पकड़ा। यह ट्रक प्रयागराज के सहसों से धान लादकर पंजाब जा रहा था। व्यापारी ने मंडी टैक्स चोरी करने के लिए बिहार की एक फर्म का फर्जी कागज लगा रखा था। आरोप है कि कागजात चेक करने के दौरान व्यापारी ने मंडी निरीक्षक से बदसलूकी भी की।
विज्ञापन

मंडी समिति भरवारी के निरीक्षक दिलीप मोहन वर्मा अपने सहायक निरीक्षक के साथ मंगलवार की रात सिहोरी टोल प्लॉजा के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तकरीबन 11 बजे एक ट्रक को रोका गया। ट्रक पर धान लदा था। चालक ने करीब 814 बोरी लदे धान के साथ जो अभिलेख दिखाए वह बिहार प्रांत के महादेव ट्रेडर्स मोहनिया, कैमूर भगवा का था। मंडी टैक्स चोरी के आरोप में ट्रक रोकने पर चालक ने धान व्यापारी से निरीक्षक की टेलीफोन पर वार्ता कराई। पता चला कि ट्रक पर लदा धान बिहार नहीं बल्कि प्रयागराज के सहसों निवासी भरत लाल केसरवानी का है। आरोप है कि घंटे भर बाद पहुंचे व्यापारी ने वार्ता के दौरान मंडी निरीक्षक के हाथ से पेपर लेकर फाड़ दिया और बदसलूकी करते हुए ट्रक को भगा दिया। इसके बाद मंडी निरीक्षक ने सूचना मंडी समिति अजुहा के प्रभारी सचिव को दी। इसके बाद पूरा अमला सक्रिय हुआ। ट्रक को दौड़ाकर खागा के कटोघन स्थित टोल प्लॉजा के पास पकड़ लिया गया। ट्रक को अजुहा मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया। बुधवार देर शाम मंडी सचिव ने करीब 1,76,715 रुपये टैक्स व समन शुल्क जमा कराने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें