फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 493 किलो से अधिक अवैध पटाखा-बारूद जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदपुर मनौरी में हुए पटाखा धमाके के बाद पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 493 किलो से अधिक अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा करीब 55 किलो पटाखा बनाने का बारूद पाउडर भी जब्त किया गया। महेवाघाट पुलिस ने सलमान, रुखसाना और सद्दाम को गिरफ्तार कर 250 अर्द्धनिर्मित पटाखा, 380 पूर्णनिर्मित पटाखा और 3400 समोसा पटाखे बरामद किए।
अमन के घर की तलाशी में 23 बोरा और आठ बैग में रखे तैयार व अर्द्धनिर्मित पटाखे और करीब 55 किलो बारूद पाउडर मिला। कड़ाधाम पुलिस ने लाल मोहम्मद को गिरफ्तार कर 156 किलो शॉट पटाखे और 62 किलो बारूद बरामद किया।
विज्ञापन

सैनी पुलिस ने गफ्फार के कब्जे से करीब 66 किलो पटाखे, फुलझड़ियां व अन्य विस्फोटक सामग्री पकड़ी। संदीपनघाट पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर 49 किलो पटाखे बरामद किए।
वहीं भरवारी रोड स्थित कहकसा बानो के प्लाट से 35 किलो अवैध पटाखे और 40 किलो पटाखा बनाने का सामान मिला। करारी पुलिस ने अयूब को गिरफ्तार कर करीब 30 किलो पटाखे जब्त किए।
एसपी सत्यनारायण ने बताया कि अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग और तलाशी कराई जा रही है। जहां भी अवैध पटाखा कारोबार की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें