फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क निर्माण पूरा नहीं होने से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला मुख्यालय में शहर के अंदर की करीब डेढ़ साल से सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने से नगर के लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को कस्बे के व्यापारियों ने भाजपा नेता आशीष केसरवानी व अंशुल केसरवानी की अगुवाई में डीएम और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से मिलकर होने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंझनपुर तहसील से ओसा जाने वाली सड़क काफी दिनों से संकरी व बदहाल थी। प्रशासन ने डेढ़ साल पहले सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे भवनों को ध्वस्त कराकर नाले का निर्माण करा दिया। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई थी। आरोप है कि कार्यदायी संस्था का ठेकेदार सड़क पर बोल्डर व मिट्टी डलवाकर गायब हो गया। करीब 18 महीने से सड़क अधूरी पड़ी है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इसे बनवाने की मांग की गई, फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसे लेकर मंगलवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष केशरवानी की अगुवाई में अमरेश केशरवानी, पंकज शर्मा, मनीष केशरवानी, राजीव कुमार, सुशील मोदनवाल, मनोज केशरवानी डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंशुल केसरवानी, अभिषेक गुप्ता, कल्लू सोनी, गौतम वर्मा, सूरज मोदनवाल, अरुण केसरवानी, संजय कुमार ने भी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलकर सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें