फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चौकी इंचार्ज व सिपाही ने जेसीबी संचालक से मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल

Mon, 18 Sep 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज व सिपाही ने जेसीबी संचालक से मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल
विज्ञापन

एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

करारी। कोतवाली के अर्का चौकी पुलिस जेसीबी संचालक से रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संज्ञान में आने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली के दानपुर गांव के राहुल कुमार जेसीबी संचालक हैं। राहुल ने बताया कि तीन महीने पहले करारी कोतवाली की अर्का चौकी का जीर्णोद्धार कराने के नाम पर प्रभारी व सिपाही ने 10 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद से वह लगातार रुपयों की मांग करने लगे। कभी खिड़की तो कभी दरवाजा लगवाने के नाम पर रकम मांगी। आरोप है कि असमर्थता जाहिर करने पर तीन दिन पहले अर्का गांव में काम कराने के दौरान पहुंचे दारोगा-सिपाही ने उसे गाली-गलौज करते हुए क्षेत्र में जेसीबी नहीं चलाने देने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने फोन पर रुपये मांगे जाने का ऑडियो वायरल कर दिया। कई लोगों ने इस ऑडियो को ट्वीट भी किया। मामले में एसपी बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि, सीओ सिटी से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें