फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साले-बहनोई को प्रताड़ित करने का आरोपी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Thu, 04 Jul 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली के अषाढ़ा पुलिस चौकी में साले-बहनोई का उत्पीड़न व मारपीट करने के आरोपी चौकी प्रभारी मनीष पाल को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ कौशाम्बी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

दानपुर गांव की नीतू का कहना है कि उसका पति भैरव प्रसाद ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता है। 28 जून को घर में आयोजित पूजा के कार्यक्रम में वह शामिल होने आया था। इसी दिन अषाढ़ा चौकी प्रभारी मनीष पाल अपने हमराही सिपाहियों के साथ भैरव व ननदोई राजेश निवासी हाशिमपुर को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाकर ले गई। आरोप है कि चौकी में जबरन चोरी का जुर्म कुबूल करवाया गया। इंकार करने पर साले-बहनोई को जमकर पीटा गया। अगले दिन निरोधात्मक कार्रवाई कर चालान कर दिया गया। घटना की शिकायत मंगलवार को नीतू ने एडीजी भानु भाष्कर से की थी। एडीजी के आदेश के बाद पुलिस ने भैरव व राजेश का मेडिकल कराया। प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी को दोषी पाया गया। बुधवार शाम एसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें