फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चालक के झपकी आने पर पलटा डीसीएम, हाईवे पर लगा जाम

Thu, 04 Jul 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मूरतगंज चौराहे पर अनियंत्रित होकर पल्टी लोडर। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर बुधवार भोर डिवाइडर से टकराने के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना से आधे घंटे के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने वन-वे कर आवागमन बहाल कराया। हादसा डीसीएम चालक को झपकी आ जाने के कारण हुआ था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद का अजय कुमार डीसीएम चालक है। अजय के मुताबिक मंगलवार देर रात उसने प्रयागराज में अपनी गाड़ी में पुराने बर्तन लोड किए। वह इसे पहुंचाने कानपुर जा रहा था। मूरतगंज बाजार के पास उसे अचानक झपकी लग गई। इस वजह से अनियंत्रित हुआ डीसीएम डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गया। इससे प्रयागराज-कानपुर मार्ग बाधित हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मूरतगंज चौकी पुलिस ने सड़क पर बैरीकेडिंग कर मार्ग वन-वे कर वाहनों को गंतव्य के लिए गुजारा। क्रेन से क्षतिग्रस्त डीसीएम के मलबे को हटवाया गया है। संदीपनघाट थाना प्रभारी बृजेश करवरिया का कहना है कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है। डीसीएम पलटने के कारण कुछ देर तक आवागमन बाधित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें