फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू डीसीएम ट्राला में घुसी, चालक केबिन में फंसा

विज्ञापन
हादसे के बाद डीसीएम के केबिन से घायल चालक को बाहर निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा के भोला चौराहे के समीप हाईवे पर रविवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्राला से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक पुष्पेंद्र कुमार प्रजापति (निवासी पिछौरा, झांसी) गंभीर रूप से घायल हो गए व क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। वहीं खलासी सीट पर बैठे उसके पिता कमलेश कुमार को भी मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र कुमार डीसीएम में बनारस से कबाड़ लादकर कानपुर जा रहा थे। भोला चौराहे के पास प्रयागराज-कानपुर लेन पर बने ब्रेकर के समीप ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रहा डीसीएम चालक ट्राला को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा। तभी सामने से भैंस लादकर आ रही पिकअप को बचाने के प्रयास में डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्राला में जा भिड़ी।
जोरदार टक्कर से केबिन क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पुष्पेंद्र केबिन में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने दूसरे वाहन और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

आधा घंटे बाधित रहा यातायात
पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल चालक को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। हादसे के कारण प्रयागराज-कानपुर लेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें