फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
organised the kabaddi game - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित हुई संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने लिया हिस्सा
चायल। कस्बे के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में सोमवार को संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संभाग की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान कॉलेज की टीम ने सरायअकिल टीम को हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच मान सिंह इंटर कॉलेज बजहा और चौधरी हाजी रहमान हायर सेकेंडरी स्कूल पुरखास के बीच खेला गया। इसमें बजहा की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में तिलक इंटर कॉलेज कनैली ने छत्रपति शाहूजी महाराज स्मारक इंटर कॉलेज फरीदपुर को हराया। तीसरे मैच में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चायल ने मान सिंह इंटर कॉलेज बजहा को मात दी।प्रतियोगिता के फाइनल मैच में श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चायल ने आदर्श इंटर कॉलेज सराय अकिल को 44-28 से हराकर शील्ड पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के दौरान रेफरी के रूप में विनोद यादव, राम सूरत व सतीश चौधरी और मुख्य निर्णायक के रूप में योगेश सिंह यादव तथा संदीप कुमार पांडेय उपस्थित रहे। इस अवसर पर मोहम्मद इस्लाम, आरपी पाल जयशंकर, राजेश यादव, भीष्म चंद, गंभीर सिंह, अभिषेक मिश्रा और राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें