फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़पुर के प्रधान पर निलंबन की गाज, लेखपाल के खिलाफ जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक के पहाड़पुर गांव के ग्राम प्रधान ने राजस्व निरीक्षक से मिलीभगत कर सड़क के किनारे स्थित ग्राम समाज की भूमि अवैध कब्जा कर दुकानें बनवा ली। समाधान दिवस पर ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच के बाद डीएम अमित कुमार सिंह ने आरोपी ग्राम प्रधान को निलंबित करने के साथ ही लेखपाल के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पहाड़पुर गांव में सड़क के किनारे एक व्यक्ति को प्रशासन ने पट्टा आवंटित किया है। आवंटित क्षेत्र के आगे ग्राम समाज की भूमि खाली पड़ी थी। इस भूमि पर ग्राम प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपाल से मिलीभगत करके अवैध रुप से दुकानों का निर्माण करा लिया।
पिछले दिनों पीड़ित पट्टाधारक ने सिराथू तहसील में आयोजित समाधान दिवस पहुंचकर डीएम से शिकायत की।
डीएम के निदेश पर एसडीएम राजेश कुमार ने प्रकरण की जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में ग्राम प्रधान को निलंबित करने का निर्देश डीपीआरओ तथा लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच करने का निर्देश एसडीएम को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें