फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अवंतीबाई नगर को नगर पंचायत से अलग करने का विरोध

Tue, 10 Mar 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के वार्ड -15 अंवतीबाई नगर को नगर पंचायत से अलग किए जाने की आशंका से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वार्ड के लोगों ने इसका विरोध करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र भेजकर वार्ड को पंचायत में यथावत बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन

अवंतीबाई नगर निवासी गुलाब सिंह लोधी, रामऔतार लोधी, पिंटू लोधी, अगर सिंह लोधी, मंगल प्रसाद लोधी व अवधेश लोधी सहित अन्य ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ लामबंद होकर मोर्चा खोल दिया है। बताया कि 31 दिसंबर 2019 को प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा का गठन किया था। उस समय उनके मजरा लोधन का पूरा (वर्तमान में अंवतीबाई नगर) को इसमें शामिल कर वार्ड संख्या-15 बनाया गया था। तब से नगर पंचायत यहां विभिन्न विकास कार्य करा रहा है।
लोगों का आरोप है कि विधानसभा में इस वार्ड को काटे जाने की बात उठाने से चिंता बढ़ गई है।बताया कि 1967-68 में पूरे गांव की चकबंदी हो चुकी थी। 2012-13 में दोबारा चकबंदी कराकर पश्चिमशरीरा के कुछ गाटों को नगरेहा खुर्द के गाटों में जोड़ दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। लोगों ने डिप्टी सीएम से दोबारा कराई गई चकबंदी को निरस्त करते हुए उनके वार्ड को नगर पंचायत में यथावत बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें