सर्दी के मौसम और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। अब ओपीडी का संचालन सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। इस व्यवस्था का संचालन कल एक नवंबर से होगा। चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी (नियमित व संविदा) को नए निर्धारित समय के अनुसार कार्य करना होगा।