फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आठ हजार की आबादी पर सिर्फ एक सफाई कर्मी

Wed, 04 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कोसम इनाम के मजरा गढ़वा गांव में लगा गंदगी का अंबार, संवाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत की कल्पना पर विकास विभाग के अफसर पानी फेर रहें हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ग्राम पंचायत कोसम इनाम से लिया जा सकता है। आठ हजार की आबादी वाले गांव की साफ-सफाई का जिम्मा सिर्फ एक सफाई कर्मी के भरोसे छोड़ा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोसम इनाम की ग्राम प्रधान फूल देवी ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि कोसम इनाम गांव में चकगुलाम आलम, नौहाई, आमाकुआं, सलेमपुर बेहनपुरवा, गढ़वा सहित सात गांवों में लगभग आठ हजार आबादी है। इसके अलावा छह परिषदीय विद्यालय, चार आंगनबाड़ी केंद्र के अलावा पर्यटक स्थल भी हैं।
लेकिन इतनी बढ़ी आबादी वाले क्षेत्र में सिर्फ एक सफाई कर्मचारी को ही तैनात किया गया है, जिसकी वजह से नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। बताया कि वर्तमान में सफाई कर्मी न होने के कारण नालियों की सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदगी और बदबू से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें