फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिव्यांग बच्चे का सिर्फ 45 फीसदी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भड़कीं आयोग की सदस्य

विज्ञापन
संयारा ​स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई करती राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा। स्रोत: - फोटो : धरना प्रदर्शन करते भाजपाई।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने बुधवार को कड़ा ब्लाॅक के सयांरा स्थित मां शीतला अतिथि गृह में जनसुनवाई की। 30 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण कराया। महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई के अलावा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहुओं के साथ संवाद किया। जनसुनवाई के दौरान सिराथू क्षेत्र की एक महिला अपने दिव्यांग बच्चे को लेकर आई। पूरी तरह से दिव्यांग होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ 45 फीसदी दिव्यांगता का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। इसपर उन्होंने नाराजगी जताई।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार से फोन पर वार्ता की। सीएमओ ने टीम गठित कर स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए दोबारा प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए कहा। इसके अलावा सरायअकिल क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता शिकायत करने पहुंची। जनसुनवाई में मौजूद सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह से कोर्ट में बयान कराते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शक्ति बैग हाउस सैनी व आराधना धूपबत्ती स्वयं सहायता समूह सेलरहा पश्चिम का निरीक्षण कर उत्पादों को देखा। इस दौरान एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मंतशा बानो समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें