किले में गड़ा धन खोजने के दौरान मिट्टी का टीला ढहा।
- फोटो : अमर उजाला।
किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद से उसमें दबे अनमोल को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुरातत्व विभाग के साइड इंचार्ज राजकुमार पांडेय व मार्तंड कुमार भी पहुंच कर बचाव कार्य में मदद की। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
सुबह फोन के माध्यम से सूचना मिली की किला क्षेत्र में मिट्टी का ढूहा धंस गया है, उसमें एक किशोर दब गया है। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से मलवा हटाकर दबे हुए किशोर को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव पीएम के लिए भेजा गया है। - कृष्ण कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक