फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एक ने पिता के लिए दांव पर लगाई जान तो दूसरे ने पिता की छीन ली जिंदगी

Tue, 16 Jun 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी में सोमवार का दिन पिता-पुत्र के रिश्ते की दो ऐसी कहानियां छोड़ गया, जिन्होंने पूरे जिले को झकझोर दिया। एक घटना ने आंखें नम कर दीं, तो दूसरी ने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

कड़ाधाम के कालेश्वर घाट पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर फतेहपुर के धाता निवासी अजय सोनी गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे। पिता को लहरों में समाता देख 19 वर्षीय बेटा पियूष सोनी बिना अपनी जान की परवाह किए गंगा में कूद पड़ा।
स्थानीय लोगों ने अजय को बचा लिया, लेकिन पियूष तेज बहाव में लापता हो गया। देर शाम तक जल पुलिस और गोताखोर की टीम उसकी तलाश में जुटी रही। वहीं, मंझनपुर के छत्तूपुर मजरा कैनी में गुजारा भत्ता मामले की तारीख पर कचहरी जा रहे सफाईकर्मी राम नरेश (47) की कथित तौर पर उनके ही बेटे राहुल ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि बाइक पर पीछे बैठे राहुल ने तन्नापर गांव के पास पिता के सीने में तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक, राम नरेश पिछले पांच वर्षों से पत्नी और बच्चों से अलग रह रहे थे। पत्नी मजदूरी और खेती-किसानी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। परिवार में लंबे समय से चल रहा तनाव और संवादहीनता धीरे-धीरे रिश्तों की नींव कमजोर करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें