One dead, four positives including police line constables and LT of District Hospital
एक की मौत, पुलिस लाइन के सिपासोमवार को कोरोना से एक युवक की मौत हो गई, जबकि जिले के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में संयुक्त जिला चिकित्सालय का लैब टेक्नीशियन व पुलिस लाइन का एक सिपाही भी शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि एक युवक 12 नवंबर को दुर्घटना में घायल हो गया था। उसको एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला। सोमवार को उसकी मौत हो गई। रोजाना की तरह सोमवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1206 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले चार लोग पॉजिटिव निकले हैं।
सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक मिले 2061 संदिग्धों में 1953 ठीक हो चुके हैं। जबकि 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। फि लहाल 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।