फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीएम ने निष्क्रिय आशाओं को हटाने के दिए निर्देश

Thu, 16 Apr 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद डीएम, सीडीओ और सीएमओ। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश जारी किए गए। डीएम ने निष्क्रिय आशाओं को हटाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों व स्टाफ की बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही जनपद में नौ निष्क्रिय आशाओं को चिह्नित किया गया है। इस पर डीएम ने उन्हें हटाकर नई आशाओं के चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें