रेलवे की फर्जी टिकट बनाने में एक गिरफ्तार
आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने लैपटॉप-प्रिंटर सहित टिकट भी किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। आरपीएफ क्राइम विंग ने रविवार को रेलवे का फर्जी टिकट बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लैपटॉप-प्रिंटर सहित टिकट भी किया बरामद किया है।
मंझनपुर कस्बे के कटरानगर मोहल्ला निवासी मुअज्जम अंसारी आलम टूर एंड ट्रेवल्स का संचालन करता है। रेलवे पुलिस को जानकारी मिली की मुअज्जम सेंटर पर अपने पर्सनल यूजर आईडी से रेलवे की ई-टिकटों का अवैध व्यापार करता है। मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम आरपीएफ भरवारी के चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान, सूबेदारगंज थाना व क्राइम विंग प्रयागराज की टीम ने छापेमारी कर मुअज्जम को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके से लैपटॉप-प्रिंटर सहित टिकट भी बरामद करने का दावा किया है।
उलाहना देने पर युवक को पीटकर किया घायल
चायल। पिपरी कोतवाली के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी अजय पटेल ने बताया कि शुक्रवार को उसके घर पर दो रिश्तेदार आए थे। थोड़ी देर रुकने के बाद वह बाइक से तिल्हापुर मोड़ बाजार दावत जा रहे थे। इस दौरान मोहम्मदपुर में पहले से बैठे युवकों ने उन्हें रोककर गाली गलौज देना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने दोनों की पिटाई कर दी। रिश्तेदारों के पीटे जाने की जानकारी पाकर अजय आरोपियों के घर उलाहना देने गया तो उसकी पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ चायल से की है। संवाद
सीओ सिराथू ने सैनी थाना का किया निरीक्षण
सिराथू। सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने सैनी कोतवाली का निरीक्षण किया। मालखाने, असलहों और अभिलेखों काे देखा। त्योहार रजिस्टर, गुंडा एक्ट रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटरों की जांच, ड्यूटी रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। जिम्मेदारों को अभिलेख के रख रखाव सहित थाना परिसर की साफ सफाई के निर्देश दिए। संवाद