एक कहावत है कि सच्चे प्रेम के आगे सबको झुकना पड़ता है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला महिला थाना में देखने को मिला। नौ दिन पूर्व सुहाग सेज से पति को छोड़ प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका के परिजन हार मान गए।
एक कहावत है कि सच्चे प्रेम के आगे सबको झुकना पड़ता है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला महिला थाना में देखने को मिला। नौ दिन पूर्व सुहाग सेज से पति को छोड़ प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका के परिजन हार मान गए। शादी में एक दूसरे को दिए गए समान को वापस कर प्रेमिका को प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी 18 फरवरी को फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली के एक गांव की एक युवती से हुई थी। दूसरे दिन 19 फरवरी को दुल्हन की विदाई हो गई। दुल्हन के ससुराल पहुंचने पर मंगल गीत के साथ सारे रश्म निभाए गए। रात में जब बाद दूल्हा सुहाग सेज पर दुल्हन से मिलने पहुंचा तो वहां उसे दुल्हन नहीं दिखाई दी। दुल्हन के अचानक रहस्यमय तरीके से गायब पर ससुराली परेशान हो गए। रात भर खोजबीन के बाद मायके वालों को सूचना दी गई।
तीसरे दिन पता चला कि दुल्हन पहले से जिस युवक से प्रेम करती थी। वह उसी के पास चली गई। नव विवाहिता को मायके वालों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के ही साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। दूल्हे के पिता ने मामले की जानकारी महिला थाना पुलिस को दी। एसओ नीलम राघव ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष ने आपस में समझौता करते हुए एक दूसरे का शादी में दिया गया समान वापस कर दिया।