फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में बोल बम की गूंज

विज्ञापन
मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलांए - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को जिले के पौराणिक शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में तीन बजे शुरू हुआ जलाभिषेक शाम तक चलता रहा। हर-हर,बम-बम के उद्घोष से शिवालय गूंजते रहे।
विज्ञापन

कड़ा के कालेश्वर धाम मंझनपुर के बड़ा शिवाला, नेतानगर स्थित शिव मंदिर टेंवा के महेश बाबा मंदिर, म्योहर, सरायअकिल, करारी, भरवारी, चरवा आदि प्रमुख कस्बों प्राचीन शिव मंदिरों में शिव भक्तों की कतारें भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी रही।
भक्तों ने भोलेनाथ की श्रद्धा भाव से पूजा की और दूध व गंगाजल चढ़ाकर अभिषेक किया। तमाम भक्तों ने सोमवार व्रत रखने के साथ ही घरों एवं शिवालयों में रुद्राभिषेक भी किया।
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक
महीने के तीसरे सोमवार को सुबह से ही सिराथू कस्बे के शिव मंदिर सहित नारा बाजार, देवीगंज, सैनी, उदिहीन आदि इलाकों में स्थापित शिवालयों में भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। बेलपत्र, फूल-फल, चावल, तिल धतूरा, भांग व अन्य सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करने के बाद जीवन के संकटों को हरण कर सुख समृद्धि का वरदान मांगा।
इसके अलावा श्रद्धालुओं ने घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर दूध, दही, घी, शहद व पवित्र गंगाजल से रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। पूजा-पाठ का क्रम सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। संवाद
धमावा में भक्तों ने वितरित किया प्रसाद
सावन माह के तीसरे सोमवार को सिराथू तहसील के रामपुर धमावां सहित क्षेत्र के दर्जनो शिव मंदिर बोल बम के जयकारों से गुंजायमान रहे। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। गांव के ही अभय सिंह ने स्टॉल लगाकर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान अभय सिंह के साथ रवि सिंह, मधुबन सिंह, सोनू तिवारी, निर्भय सिंह, शिवम सिंह, सम्भू सविता सहित दर्जनों शिव भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें