फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध सम्बंध के शक में मौसेरे भाइयों ने की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
on the suspicios of illicit rlation, the younger brother had killed young man - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के जठिया गांव में एक सप्ताह पहले हुई युवक की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की अवैध संबंधों के शक में उसके ही मौसेरे भाइयों ने हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं पहचान छिपाने के लिए युवक के शव को हत्यारों ने बिना पोस्टमार्टम कराए जला दिया था। घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के भाई ने मामले में पांच लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो युवक की हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में नामजद पांच लोगों में से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कादिराबाद निवासी कुलदीप ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया था कि उसकी रिश्तेदारी सरायअकिल के जठिया गांव में चिरौंजी लाल के यहां है। उसका भाई प्रदीप कुमार अक्सर रिश्ते में मौसा लगने वाले चिरौंजी लाल के यहां रहता था। पिछले 18 जून को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि रिश्तेदारों ने उसके भाई के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही जला दिया था।
मृतक के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि उसके भाई के नाम की संपत्ति और पैसा हड़पने की नीयत से उसकी हत्या की गई है। शिकायत पर जब पुलिस ने घटना की जांच की तो हकीकत सामने आ गई। युवक की हत्या के जुर्म में पकड़े गए चिरौंजी लाल के दो बेटे अजय और अंकित ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को लिखापढ़ी कर जेल भेजा है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। बाकी के आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें