फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आषाढ़ शुक्ल सप्तमी पर मां शीतला धाम में उमड़े भक्त

विज्ञापन
आषाढ़ की सप्तमी को मां शीतला के दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब। संवाद
विज्ञापन
51 शक्तिपीठ मां शीतला धाम में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर सोमवार को श्रद्धालु उमड़ पड़े। भोर से ही श्रद्धालुओं ने कड़ा के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान-दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद हाथों में नारियल, चुनरी, माला, प्रसाद, फूल, झंडा और निशान लेकर घंटों कतार में खड़े रहकर मां शीतला के दर्शन किए।
विज्ञापन

धाम में प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। सप्तमी तिथि के साथ सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय ने बताया कि सप्तमी तिथि के कारण दर्शनार्थियों की संख्या काफी बढ़ गई। उन्हें व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें