फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवरात्र के पहले दिन भरवारी कस्बे में लगा भीषण जाम

Tue, 23 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी कस्बे में लगा भीषण जाम।   संवाद
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन सोमवार को गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से कस्बे में सुबह भीषण जाम लग गया। उमस भरी गर्मी में घंटों लोग फंसे रहे। कस्बे की मुख्य सड़कों पर वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में जाम अब आम समस्या बन चुका है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है, जिससे पैदल चलने तक के लिए जगह नहीं बची। वाहन सड़क पर खड़े होते हैं और नतीजतन दिनभर जाम लगा रहता है।
स्थानीय निवासी रोहित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे फाटक के पास सुबह-शाम सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। फुटपाथ पर दुकानों के कारण वाहन रोककर खरीदारी करनी पड़ती है, जिससे जाम लग जाता है। राहुल ने कहा कि नगर पालिका साल में तीन-चार बार अभियान चलाती है। उस दौरान दो-चार जगह से अतिक्रमण हटवाकर फोटो खिंचवाए जाते हैं। कुछ ही घंटों बाद दुकानदार फिर उसी तरह कब्जा कर लेते हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमार केसरवानी ने मांग की कि सड़क और नाले पर कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि अगर पटरी खाली कराई जाए तो कस्बे में जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
भरवारी बाजार में सड़क किनारे जो भी दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है, उनकों हटवाने के लिए नगर कर्मियों से अलाउंस करवाने के साथ-साथ अभियान चलाकर दुकानें हटवाई जाएंगी। - रामसिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें