फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने सड़क निर्माण का दिया निर्देश

Sun, 04 Jan 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ध्वस्त हो चुका रायपुर से पोतनिहा का पूरा संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
सरसवां ब्लाॅक के रायपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने से पोतनिहा का पूरा तक जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त है। विभागीय टालमटोल के चलते समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को रायपुर निवासी दिव्यांग जितेंद्र त्रिपाठी ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सड़क निर्माण के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि रायपुर से घासीपुर तक की यह सड़क मूल रूप से जिला पंचायत के अधीन थी। बीते वर्ष लोक निर्माण विभाग की ओर से जिला पंचायत को पत्र भेजकर सड़क को पीडब्ल्यूडी में हस्तांतरित करने की मांग की गई थी।
पत्र के जवाब में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने सड़क का कागजी हस्तांतरण कर दिया। इसके बाद करीब आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन काम नहीं हुआ। अब स्थिति यह है कि जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग, दोनों ही सड़क की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दयाशंकर का कहना है कि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, इसलिए मरम्मत की जिम्मेदारी जिला पंचायत की है। वहीं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह का दावा है कि सड़क पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित की जा चुकी है, ऐसे में मरम्मत का दायित्व लोक निर्माण विभाग का है।
वाहनों का निकलना जोखिम भरा
दोनों विभागों की इस खींचतान का खामियाजा रायपुर, रानीपुर, हटवा, भारतपुर, भवनसुरी, पोतनिहा का पूरा, घासीपुर, सेंगरहा, पलरा, भगवतपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि अब आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और दूसरे चारपहिया वाहनों का निकलना जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें