फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 25 Nov 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़। संवाद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को कड़ा के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कुबरी घाट, कालेश्वर घाट समेत अन्य स्नान घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच लोगों ने गंगा में स्नान कर जरूरतमंदों को दान दिया।
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दरबार में मत्था टेका। मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लगी रहीं। भक्तों ने नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
सुरक्षा के लिए किए इंतजाम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व है। इसी दिन भगवान शिव की ओर से त्रिपुरासुर का वध किए जाने की मान्यता के चलते देव दीपावली भी मनाई जाती है। घाटों और मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। प्रमुख घाटों, मंदिर परिसर और मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग भी कराई गई, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन-पूजन में परेशानी न हो।

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़। संवाद- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें