फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
Old man killed with a sharp weapon in Kokhraj - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोखराज में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

टीकरडीह गांव में गुरुवार रात हुई सनसनीखेज वारदात, तीन के खिलाफ एफआईआर
पीड़ित परिवार में कोहराम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के टीकरडीह गांव में गुरुवार रात एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे तालाब पर कब्जे को लेकर चल रहे झगड़े की बात सामने आ रही है। मृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
टीकरडीह निवासी जुगराज (65) खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। वह गांव के बाहर अपने खेत में झोपड़ी डालकर रहता था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद सो गया। सुबह बहू लक्ष्मी देवी खेतों की ओर पहुंची तो देखा कि झोपड़ी में जुगराज की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक किसी धारदार हथियार से उसकी गर्दन, पेट और सिर पर हमला किया गया था। सनसनीखेज वारदात की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर एसपी प्रदीप गुप्ता कोखराज कोतवाली की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। मृतक की बहू लक्ष्मी ने पड़ोसी वियोग पांडेय, सोनू पांडेय व उनके परिवार के ही सुमित पुत्र उमेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपियों से तालाब पर कब्जे को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं जुगराज का पड़ोसियों से तालाब पर कब्जे को लेकर विवाद था। मई में भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। तब तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस गंभीर होती तो शायद यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन

विवादित तालाब पर पहले वियोग तथा उसके परिवार का कब्जा था। इनका खेत तालाब के बगल में है। यही लोग तालाब में मछली पालते थे। पिछले साल प्रशासन ने जुगराज को तालाब का पट्टा दे दिया। तभी से कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। बताया जाता है कि मई में विपक्षियों ने इसी विवाद के चलते जुगराज की पिटाई की थी। उसकी झोपड़ी को भी आग के हवाले कर दिया था। मामले में पीड़ित जुगराज ने पुलिस को तहरीर दिया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। नतीजा यह रहा कि अदावत की चिंगारी सुलगते-सुलगते शोला बन गई। अब हर सवाल के जवाब में पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कह रही है। पूर्व में कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। वहीं इंस्पेक्टर कोखराज अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि एफआईआर पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा। घटना की कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें