वृद्ध ने जोधपुए-हावड़ा एक्सप्रेस के आगे लगाई छलांग, मौत
भरवारी स्टेशन के पास घटना, जीआरपी छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी रेलवे स्टेशन के पास रविवार की देर शाम एक वृद्ध ने जोधपुए-हावड़ा एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब ट्रेन प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही थी। लोको पायलट ने भरवारी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन रोक दी और इसी मामले की सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ के साथ जीआरपी ने पहुंच कर छानबीन की। आसपास के लोगों से वृद्ध के बारे जानकारी ली। लोगों से पूछताछ के बाद वृद्ध की पहचान मंगल लाल (60) निवासी गोशाला मोहल्ला, वार्ड नंबर-24 शहीद गुलाब सेन नगर, भरवारी के रूप में हुई। घटना के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रेन स्टेशन के पास रुकी रही। इसके बाद गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी अवधेंद्रु त्रिपाठी ने बताया कि एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिसकी पहचान कर ली गई है। वृद्ध ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता उसके परिजनों से पूछताछ के बाद चलेगा।