फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत, पांच और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध की मौत, पांच और मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसई भी संक्रमित, पीड़ितों को कोविड अस्पतालों में कराया गया भर्ती, 831 संदिग्धों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पांच संक्त्रस्मित की जांच लैब में हुई है। जबकि एक संक्त्रस्मित एंटीजेन की जांच में मिला है। कौशाम्बी में पहली बार एक दिन में करीब 831 संदिग्धों की जांच कराई गई। इसमें 613 जांच एंटीजेन किट से की गई है। जबकि 208 जांच लैब से और 20 ट्रूनॉट की शामिल है। सभी संक्त्रस्मितों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में शिविर लगाकर 613 संदिग्धों की एंटीजेन किट से जांच कराई गई। इसमें से बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि लैब से आई 208 जांच रिपोर्ट में पांच लोग संक्त्रस्मित मिले हैं। संक्त्रस्मितों में कौशाम्बी विकास खंड क्षेत्र का एक डायबिटीज मरीज (60 वर्ष) भी है। तीन दिन पहले उसे जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर स्वॉब सैंपल लेकर एसआरएन रेफर कर दिया गया था। सोमवार को लैब से रिपोर्ट आने के बाद उसे एसआरएन के एल.3 अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात मौत हो गई। इसके अलावा मंझनपुर के तीन और महेवा क्षेत्र का एक व्यक्ति और संक्त्रस्मित मिला है। चारों संक्त्रस्मितों को एल.वन में भर्ती करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने संक्त्रस्मितों के घर और कार्यस्थल को कंटनेमेंट जोन घोषित कर दिया। इनके संपर्क में आने वालों की तलाश के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें