फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की आग में जलकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चारपाई के नीचे अलाव की आग रखकर सोने में एक बुजुर्ग की जान चली गई। चारपाई पर धूं-धूंकर जल रहे बुजुर्ग की चीख-पुकार पर पहुंचे परिवार के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के गोविंदपुर गोरियों गांव निवासी फकीर मोहम्मद (90) बुधवार की रात अलाव ताप रहा था। आग हल्की ठंडी पडने पर उसने अलाव अपनी चापपाई के नीचे रख लिया। रात को अलाव की चिंगारी ने चारपाई को चपेट में ले लिया। फकीर मोहम्मद के चीखने की आवाज पर परिवार के लोग आ गए। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
फकीर मोहम्मद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार के लोग पुलिस को खबर दिए बगैर शव अंतिम संस्कार के लिए लेे गए हैं। इंस्पेक्टर सैनी बालेश्वर त्रिपाठी ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि परिजन सूचना देेंगे तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें