फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में बोला धावा, 10 लोगों पर बलवाख् मारपीट की एफआईआर

Thu, 02 Jul 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरानी रंजिश में सोमवार की शाम विदाव गांव में दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर तांडव किया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए गृहस्वामी को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख घर-परिवार के साथ गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी की तहरीर पर कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के विदांव गांव निवासी सीताराम पुत्र बुद्धन लाल की पड़ोसी से पुरानी रंजिश चल रही है। भूमि विवाद में कई बार दोनों के बीच मारपीट भी हो चुकी है। बताया कि सोमवार शाम पुरानी अदावत में पड़ोसियों से उसकी तीखी झड़प हुई थी। देर शाम इसी खुन्नस में दबंगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में तोड़-फोड़ करते हुए जमकर तांडव किया।

 तोड़-फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने उसे दबोचकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट और चीख पुकार सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भुक्तभोगी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर लखन लाल, लालमन, अमृतलाल, शिवलाल, भैयालाल समेत दस लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी रामेन्द्र तिवारी ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश और अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें