डिपो के स्वास्थ्य शिविर में जांच कराते कर्मचारी। संवाद
मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का समापन हुआ। शिविर में कुल 105 चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कर्मचारियों को सेहत के प्रति सतर्क रहने और नियमित जांच कराने की सलाह दी गई।
डिपो प्रभारी गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि शिविर के पहले दिन करीब 50 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दूसरे दिन 65 कर्मचारियों की जांच की गई। बसों के रूट से लौटने के बाद चालकों और परिचालकों को जांच की सुविधा दी गई। डिपो में करीब 150 कर्मचारी कार्यरत हैं। लंबे समय तक वाहन चलाने और लगातार ड्यूटी करने के कारण चालक-परिचालकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संवाद