। आशाओं की भर्ती प्रक्रिया शिकायतों के निस्तारण नहीं होने के कारण अब तक पूरी नहीं हो सकी। इसको लेकर अधिकारियों ने शनिवार को सीडीओ कार्यालय में आशाओं व शिकायतकर्ताओं से बात कर निस्तारण का प्रयास किया।
जिले में 31 मार्च से पहले 146 आशाओं की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया। इनके परिणाम आते, इससे पहले ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया। अधिकारी लगातार इनके निस्तारण का प्रयास करते रहे। जिससे कि परिणाम जारी किया जा सके। किसी न किसी कारण से निस्तारण में परेशानी हो रही थी। ऐसे में सीडीओ ने सभी शिकायतकर्ताओं व जिनकी शिकायत की गई उनको कार्यालय बुलाया।
दोनों पक्ष को आमने-सामने लाते हुए शिकायत के निस्तारण का प्रयास किया। सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आशा भर्ती चयन कमेटी में उनके अलावा डीआईओएस, डीपीओ, डीडी कृषि समेत पांच अधिकारी शामिल थे। सभी के सामने शिकायत रखी गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निस्तारण का प्रयास किया।