फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्त हुआ सकाढ़ा गांव

Sun, 17 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 विकास खंड मूरतगंज का सकाढ़ा गांव 15 जुलाई को पूर्ण रूप से ओडीएफ हो गया। गांव में घर-घर शौचालय बनने के बाद स्कूली बच्चों ने शनिवार को रैली निकालकर संपूर्ण स्वच्छता का संदेश दिया। सकाढ़ा को नजीर मानकर अगर अन्य गांव ओडीएफ होते हैं तो यह बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।
विज्ञापन


सकाढ़ा गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए सीएलटीएस टीम लगाई गई थी। ढाई सौ परिवार वाले गांव के 190 घर शौचालय विहीन थे। इन परिवारों को शौचालय के प्रयोग और इससे होने वाले फायदे के बावत टीम लीडर राममूर्ति मणि त्रिपाठी ने विस्तार से जानकारी दी। ग्रुप लीडर द्वारा पखवारे भर की गई कड़ी मशक्कत का नतीजा रहा कि 15 जुलाई को गांव को पूर्ण ओडीएफ हो गया। गांव के ओडीएफ होने के बाद शनिवार को प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के बच्चों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया।

रैली में ग्राम प्रधान नसरीन सिद्दीकी, सेक्रेटरी लालमन सिंह, एडीओ पंचायत अम्बिका मिश्रा के अलावा मंगलदास, संतोष पांडेय, शिखा सरोज, रामनरेश पाल, अजय सोनी, कमलेश समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सीएलटीएस टीम लीडर राममूर्ति मणि त्रिपाठी ने गांव के पूर्ण ओडीएफ होने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें