फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी, वीडियो प्रसारित

Wed, 16 Jul 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कई दिन से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का वीडियो प्रसारित हो रहा था। जिसमें एक नाबालिग ने राजा भैया पर गाली-गलौज करते हुए कई आपत्तिजनक शब्दोें का प्रयोग किया। इसे लेकर तमाम लोगों ने टिप्पणी करते हुए किशोर का विरोध भी किया।
विज्ञापन

मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं जांच के दौरान पता चला कि किशोर करारी क्षेत्र का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने बताया कि किशोर को पकड़कर पूछताछ की गई।
साथ ही उसके पिता को भी हिदायत दी गई कि दोबारा इस तरह की हरकत न करे। जांच में यह भी पता चला कि किशोर ने माफी मांगते हुए दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें