फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ आपित्तजनक पोस्ट वायरल

Wed, 04 Jun 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर पोस्ट वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अमर उजाला ऐसी किसी पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि बीते दिनों वह अपने आवास स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे। उस दौरान सिराथू क्षेत्र के देवीगंज के रहने वाले वीरेंद्र कुमार साहू ने शिकायती पत्र दिया। उसके निस्तारण के लिए डीएम, एसडीएम न्यायिक सिराथू और एसएचओ कड़ा से कहा गया।
रविवार को जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर देखा कि एक पोस्ट के माध्यम से रजनीश कुमार सोनकर नाम के युवक ने उनकी छवि धूमिल करने के लिए दलाल, भूमाफिया व ठेकेदार जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। ऐसे में पोस्ट से आहत जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से शिकायत की। उनके निर्देश पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रजनीश कुमार सोनकर निवासी अज्ञात के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें