फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्वास्थ्य मेले में बुखार पीड़ितों की संख्या ज्यादा, की गई जांच

Mon, 04 Sep 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1172 मरीजाें ने इलाज कराया। सबसे ज्यादा संख्या बुखार के मरीजों की रही।
विज्ञापन

इस समय बुखार से तमाम लोग पीड़ित हैं। इसका असर रविवार को आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले में भी दिखा। 29 पीएचसी में मेले लगाए गए। करीब 1172 मरीजों ने इसका लाभ उठाया। इसमें सबसे अधिक रोगी बुखार से पीड़ित लोग आए।

चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को उचित सलाह और दवाएं दीं। सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिमशरीरा, शाहपुर, टेवां, सरसवां का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ डाॅ. एचपी मणि ने पीएचसी मंझनपुर का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 46 चिकित्साधिकारियों व 118 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मरीजों के उपचार के साथ ही 75 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें