फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिलाएं भी बनाई जाएंगी पीठासीन अधिकारी

Mon, 25 Mar 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। इस बार लोकसभा चुनाव में महिला कर्मियों को भी पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाएगी। अभी तक महिला कर्मियों को सिर्फ प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी ही बनाया जाता था।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अहम मानी जाती है।

मसला चाहे मतदान का हो या फिर मतदान स्थल पर बूथ की कमान संभालने का। आयोग ने चुनाव में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू किया है। आयोग ने इस चुनाव में पहली मर्तबा महिला कर्मियों को बूथ का पीठासीन अधिकारी बनाने का फरमान जारी किया है। बताते चलें कि अभी तक बूथ पर मतदान कराने के लिए डयूटी पर लगाई जाने वाली महिला कर्मियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी के ही तौर पर लगाया जाता था। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज ने बताया कि आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने महिला कर्मचारियों को चिह्नित कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें