फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: करंट की चपेट में आकर विवाहिता की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के निंदूरा गांव में सपनों का आशियाना बनाने के लिए सरिया सीधी कर रही महिला छत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई,जबकि उसे बचाने में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

निंदूरा गांव निवासी छैला सिंह के निर्माधीन घर में शनिवार की शाम लिंटर डाला जाना था। इसे लेकर वह अपनी पत्नी प्रियंका (30) के साथ छत पर सरिया सीधी कर रहा था। इस दौरान सरिया ऊपर से गुजरी एचटी लाइन छू गई। जोर की चिंगारी के साथ प्रियंका छत पर गिरी तो पति बचाने पहुंचा। इस पर वह भी करंट की चपेट में आ गया। घटना में गंभीर रूप से झुलसे दंपती को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति की हालत नाजुक देख उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पड़ोसियों की मानें तो प्रियंका ने अपने सपनों के आशियाने के लिए तमाम ख्वाब संजो रखे थे। उसने पूरे मोहल्ले में कह रखा था कि घर बनने के बाद वह पूजा कराएगी और सभी को भोज पर बुलाया जाएगा, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें