फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोटेदार और टाइनी शाखा संचालक भी इंस्टॉल कराएंगे आरोग्य सेतु एप

विज्ञापन
Now Kotedar and Tiny branch operators will also install Arogya Setu app - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अब कोटेदार और टाइनी शाखा संचालक भी इंस्टॉल कराएंगे आरोग्य सेतु एप
विज्ञापन

मंझनपुर (संवाद)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व एसपी अभिनंदन ने रविवार को भी जिले के तमाम कस्बों और गांवों का भ्रमण कर लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारी भरसवां स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय (क्वारंटीन सेंटर) पहुंचे। यहां एकांतवास में रह रहे लोगों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता देखी। केयरटेकर से कहा कि एकांतवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित तरीके से कराया जाए। उन्हें किसी भी सूरत पर बाहर नहीं जाने दिया जाए। कोई बाहर जाने की जिद करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने एकांतवासियों से कहा कि उन्हें 14 दिन घर में भी क्वारंटीन रहना होगा। इससे सभी तरह का खतरा टल जाएगा। इसके बाद डीएम-एसपी गौसपुर टिकरी गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पहुंचे। यहां कार्डधारकों से पूछा कि घटतौली तो नहीं की जा रही है। ई-पॉस मशीन और स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। कोटेदार के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल कराया। कहा कि कार्डधारकों के मोबाइल फोन पर भी वह इस एप को इंस्टॉल कराए। अफसरों ने गांव के टाइनी शाखा संचालक के मोबाइल पर एप इंस्टॉल कराते हुए उसे भी ग्राहकों के मोबाइल पर एप इंस्टॉल कराने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कोटेदारों व टाइनी शाखा संचालकों को एप इंस्टॉल कराने का जिम्मा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें